दुर्ग : महीनो से हैदराबाद में रहकर महादेव सट्टा एप का पैनल चला रहे आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाई पुलिस..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कैंप क्षेत्र में रहने वाले सटोरिए, जो महीनों से हैदराबाद में महादेव एप के पैनल चला रहे थे, अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसमें एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। रविवार को पुलिस ने इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग पहुंचाया।


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला तब खुला जब कैंप क्षेत्र के निवासी सुजीत साव के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जानकारी के अनुसार, सुजीत और उसके साथी मुंबई, हैदराबाद और पुणे में महादेव सट्टा एप का संचालन कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर एक पुलिस टीम हैदराबाद के गच्चीबाउली पहुंची और सट्टा गतिविधियों की जांच शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. बी चंदू (20 साल)

    • पिता: बी गनेश
    • निवासी: कैंप 1, वृंदा नगर, 18 नंबर रोड, भिलाई
  2. अभिषेक वर्मा (33 साल)

    • पिता: उत्तम वर्मा
    • निवासी: कुरुद, ढांचा भवन, जामुल, भिलाई
  3. हिमांशु चौहान (23 साल)

    • पिता: विनोद चौहान
    • निवासी: कैंप 1, प्रगति नगर, छावनी, भिलाई
  4. उदय (22 साल)

    • पिता: संतोष
    • निवासी: उमा पब्लिक स्कूल के पास, कैंप 1 , थाना वैशाली नगर, भिलाई
  5. सुजीत कुमार साव (24 साल)

    • पिता: प्रमोद साव
    • निवासी: कैंप 1, भिलाई

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति, मनी, निवासी कैंप 1, घायल हो गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

शनिवार को टीम को इनपुट मिला कि सट्टा का संचालन हो रहा है, जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान, सुजीत साव ने तीसरे माले से छलांग लगाई, जबकि पुलिस ने मौके से 6 अन्य आरोपियों को पकड़ लिया। सुजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके स्वस्थ होने के बाद पुलिस उसे भी दुर्ग लेकर आएगी।

फ़िलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि और भी कई खुलासे हो सकते हैं। यह कार्रवाई एक संकेत है कि जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी रहेगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7