सड़क पर कपल के साथ हुडदंगियो का ऐसा व्यवहार क्या उचित है ? बारिश के मौज में होश खोते लोग जिन्हें अपनी मस्ती में यह भी ध्यान नहीं की वो कर क्या रहे है , विडियो देखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ की मूसलाधार बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी। शहर की सड़कों पर पानी का सैलाब उमड़ आया, जिससे नालों का पानी उफन कर घरों में घुस गया। हजरतगंज समेत कई इलाकों में हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चलने लगीं।

कुछ लोगों ने तो इस मौके का फायदा उठाकर गलियों में नाव चलाकर मौज मस्ती की, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इस बारिश का नाजायज़ फायदा उठाया बाइक से जा रहे युवक युवती के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए बाइक से नीचे गिरा दिया | यह भी नहीं देखा बाइक के पीछे महिला बैठी हुई है| विडियो देखकर आपका भी गुस्सा आ जायेगा | क्या ऐसा व्यवहार उचित है?

विडियो देखे - 


बुधवार दोपहर को हुई तेज बारिश ने शहर के अधिकतर इलाकों की सड़कों को जलमग्न कर दिया। बारिश का ये दौर लगभग एक घंटे तक चला, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी रही। बारिश की वजह से जगह-जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर रास्तों को अवरुद्ध करने लगीं। यहां तक कि ऊंचाई वाले चौक इलाके की गालियां भी पानी में डूब गईं। 

लेकिन समस्या सिर्फ पानी ही नहीं था। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। ताज होटल पुल से सिरोज कैफे तक का क्षेत्र इन शरारती तत्वों का ठिकाना बन गया। इधर से गुजरने वाले हर राहगीर को निशाना बनाया गया। कुछ हुड़दंगियों ने सड़क के गंदे पानी से लोगों पर छींटें मारीं, तो किसी ने वाहनों के शीशे तोड़ डाले। 

हालात इतने बेकाबू हो गए कि दोपहिया वाहन चालकों को जबरन पानी में गिराया गया। लेकिन इस सबके बावजूद, गोमतीनगर पुलिस इन हुड़दंगियों के इस उत्पात पर लगाम लगाने में नाकाम रही। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे बारिश के पानी के बीच ये हुड़दंगी शहर की सड़कों पर कहर बरपा रहे हैं।

लखनऊ में बारिश के इस रूप ने जहां एक तरफ कुछ लोगों के लिए राहत भरी ठंडक लाई, वहीं दूसरी ओर कई लोगों के लिए मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया। अब देखना यह है कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर क्या कदम उठाता है और कब तक शहर की सड़कों पर ऐसा उत्पात जारी रहता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7