सोशल मीडिया पर प्रेमी द्वारा गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के बाद में प्रेमिका ने प्रेमी के चौखट पर तोड़ा दम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार नवादा जिले में एक प्रेमिका ने प्रेमी द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही नाबालिग थे। प्रेमी ने उनकी आपत्तिजनक फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दी थी, जिससे आहत होकर प्रेमिका ने उसके घर के बाहर जाकर अपनी जान दे दी।

प्रेमी के घर के बाहर मौत

यह घटना वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र की है। मंगलवार दोपहर को 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंची और वहीं आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन डिप्रेशन में थी और उसने जहर खा लिया।

आपत्तिजनक फोटो वायरल

मृतका के भाई ने घटनास्थल पर बताया कि उसकी बहन वारिसलीगंज बाजार में सिलाई सीखने आती थी और वहीं एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका पर मिलने पर पाबंदी लगा दी गई थी और यह मामला पंचायत तक भी पहुंचा।

पंचायत का आदेश और धमकी

पंचायत ने दोनों को अलग रहने की सलाह दी थी। पिछले रात कुछ लड़के बाइक पर सवार होकर लड़की के घर धमकी देने पहुंचे थे। इसके बाद लड़के ने लड़की के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए।

प्रेमी के घर मरने की इच्छा

लड़के की इस हरकत से शर्मिंदा लड़की ने आत्महत्या का निर्णय लिया। बेहोशी की हालत में उसने परिजनों से कहा कि उसे प्रेमी के घर ले चलें, वहीं वह मरना चाहती है। इसके बाद परिजन उसे लड़के के वारिसलीगंज स्थित घर ले गए और थाने को भी घटना की जानकारी दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के दौरान लड़की की मृत्यु हो गई। आरोपी की मां ने बताया कि लड़की का शव उनके दरवाजे पर रखा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7