दुर्ग : युवक की लोहे के तार से गला दबाकर निर्मम हत्या , पारिवारिक विवाद के चलते की गयी युवक की हत्या, परिवार के एक सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में , तीन अन्य शक के घेरे में...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , दुर्ग शुक्रवार की शाम शक्ति नगर में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान नानू निषाद के रूप में हुई है, जिसकी हत्या लोहे के केबल से गला दबाकर की गई। इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का संदेह जताया जा रहा है, और आरोपियों के फरार होने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि नानू निषाद की हत्या अत्यंत क्रूरता से की गई है। मृतक के गले में केबल तार को तीन बार लपेटकर दबाया गया था। घर में उस समय कोई नहीं था, इसीलिए मकान को सील कर दिया गया है। शव का पंचनामा शनिवार को किया जाएगा।

पुलिस ने मौके से परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या में लगभग तीन लोगों के शामिल होने का संदेह है। मृतक नानू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने की भी जानकारी मिल रही है। 

मोहन नगर थाने की टीम ने वारदात की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि नानू का विवाद उसके भाई और भाभी से होता था, लेकिन इस बात की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। 

इस घटना ने शक्ति नगर के निवासियों को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश में है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7