बेटे को सांप से बचाने पिता भिड़ गया सांप से , सांप से बेटे को तो बचा लिया पर खुद हो गया उसका शिकार , पति की गंभीर हालत को देखकर पत्नी ने जहरीले सांप को पकड़ा और बाल्टी में रख पहुँच गयी अस्पताल फिर ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार , बेगूसराय में एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को चौंका दिया। यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी, बल्कि यह रियल लाइफ की घटना थी जिसने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस घटना में एक पिता ने अपने बेटे को सांप के काटने से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई। पिता ने सांप को पकड़ लिया, लेकिन सांप ने बेटे के बजाय पिता को काट लिया, जिससे पिता की हालत गंभीर हो गई।

पति की इस हालत को देखकर पत्नी से यह देखा नहीं गया। उसने अपने पति की जान बचाने के लिए साहस दिखाते हुए सांप को जिंदा पकड़ लिया और घायल पति के साथ सांप को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गई। सांप को अस्पताल इसलिए लेकर पहुंची की डॉक्टर देख सके किस सांप ने काटा है|जिससे ईलाज करने में आसानी हो |

इस घटना में सांप के काटने से गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पति की जान बचाने के लिए जहरीले सांप को पकड़ने वाली महिला की बहादुरी की हर जगह चर्चा हो रही है। 

जब महिला सांप को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, तो वहां अफरातफरी मच गई। यह पूरी घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पोखारिया झोपड़पट्टी की है। जहाँ लोगों के सांप को देखकर ही पसीने छुट जाते है वहीँ महिला पति की खातिर जहरीले सांप से भीड़ गयी | 

घटना का पूरा विवरण यह है कि पोखारिया के झोपड़पट्टी में रहने वाले करण कुमार के बच्चे घर के पास खेल रहे थे। तभी करण ने देखा कि उसके बेटे के पास एक सांप है। उसने तुरंत अपने बेटे की जान बचाने के लिए सांप को पकड़ लिया। लेकिन सांप ने उसे काटकर घायल कर दिया। करण की हालत खराब होने लगी। 

अपने पति की इस हालत को देखकर पत्नी से रहा नहीं गया और उसने साहस का परिचय देते हुए सांप को पकड़ लिया। इसके बाद उसने सांप को एक बाल्टी में रखा और पति के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गई। 

डॉक्टरों ने करण को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया है। इस अद्वितीय साहसिक घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है और परिवार की बहादुरी की चर्चा हर तरफ हो रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7