भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने एक नई पहल की है। यूनियन ने कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने के लिए एक ई-पत्रिका शुरू की है। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू भिलाई (citu) ने इस अवसर पर अपनी बहु-प्रतिक्षित ई-मासिक पत्रिका "कार्मिक बानी" को जारी किया साथ ही 1 जुलाई को पटरी पर गोली खाकर शहीद हुए मजदूर कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की |
इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे। सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि यह पत्रिका संगठन का एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
यह ई-मासिक पत्रिका हर महीने प्रकाशित होगी, जिसमें यूनियन द्वारा किए गए विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी शामिल होगी। पत्रिका में कर्मियों के सवाल और उनके उत्तर भी दिए जाएंगे।पत्रिका में यूनियन द्वारा प्रबंधन को दिए गए पत्र, विभिन्न बैठकों में हुई चर्चा और उनके निष्कर्ष भी शामिल होंगे। इस प्रकार, यह ई-मासिक पत्रिका कर्मचारियों की आवाज बनेगी।
'कार्मिक बानी' का संपादक मंडल
ई-मासिक पत्रिका 'कार्मिक बानी' के मुख्य संपादक जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी और कार्यकारी संपादक डीवीएस रेड्डी हैं। संपादक मंडल में सविता मालवीय, एसपी डे, टी जोगा राव, और केवेंद्र सुंदर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सभी जोन के सचिव भी इस पत्रिका के संपादन से जुड़े रहेंगे।
नियोगी हत्याकांड की दोबारा जांच की मांग
1992 में भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर हुए गोलीकांड की याद में सोमवार को हजारों मजदूरों ने पावर हाउस स्टेशन पर अपने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी। वहीं एसीसी चौक पर 32 वर्ष पहले मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी की हत्या को भी याद किया गया।
मजदूर नेताओं ने बताया कि मजदूरों के आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन ने उन पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें 17 मजदूरों की मृत्यु हुई थी। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा हर वर्ष 1 जुलाई को इस शहादत दिवस को मनाता आ रहा है और इस मौके पर उन्होंने शंकर गुहा नियोगी हत्याकांड की दोबारा जांच की मांग की है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

