भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस नेता हीरालाल पटेल की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कांग्रेस नेता की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के दिन हीरालाल पटेल अपने घर से बाइक पर सवार होकर बरमकेला के लिए निकले थे। उन्होंने शाम को डुमाभांठा में अपनी स्थिति की सूचना घरवालों को दी और कुछ समय बाद लौटने की बात कही। हालांकि, वह घर वापस नहीं पहुंचे।
खेत में मिली लाश
परिवारवालों ने जब हीरालाल की खोजबीन शुरू की, तो उन्हें डुमाभांठा बरमकेला क्षेत्र में सड़क किनारे उनकी बाइक मिली। आसपास तलाशने पर हीरालाल का शव एक खेत में पाया गया। परिजनों के अनुसार, उनके सिर और पेट पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत और स्तब्ध हैं। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा हो सके और दोषियों को सजा मिल सके।
कांग्रेस नेता हीरालाल पटेल की हत्या ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबो दिया है। पुलिस की जांच से उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और न्याय होगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

