भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के कमरे नंबर 416 में एक युवती की लाश मिली। वहीं, युवती के प्रेमी का शव उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास पाया गया है।
मृत युवती की पहचान वाणी गोयल के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर की निवासी थी। वाणी के गुमशुदगी का मामला सरस्वती नगर थाने में पहले से ही दर्ज था। पुलिस ने युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाणी किस वजह से रायपुर आई थी और होटल में क्यों रुकी थी। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में कुछ अहम जानकारी सामने आएगी।
दूसरी ओर, वाणी के प्रेमी विशाल का शव उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई है।अंदेशा है युवक ने युवती की हत्या के बाद खुदखुशी कर ली होगी|इस सनसनीखेज घटना ने रायपुर शहर में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

