भिलाई में गर्भवती गाय पर क्रूरता करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस, आरोपी ने लोगों से माफी मांगी और 'कहा -गो हमारी माता है, चाकू बाजी नहीं करूंगा'...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, रुआबांधा , सोमवार की आधी रात को रुआबांधा क्षेत्र में गाभिन गाय पर हुए हमले के आरोपी रमाशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध के बाद, मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का पूरे मोहल्ले में जुलूस निकाला, जिससे लोगों को न्याय का संदेश मिल सके।

घटना का विवरण

रुआबांधा निवासी दुर्गेश यादव ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के अनुसार, सोमवार रात लगभग 1 बजे मोहल्ले के रमाशंकर ने उनकी गाभिन गाय पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद गाय के पेट में चाकू फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए पुलिस ने तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाया और घायल गाय का इलाज कराया।

कानूनी कार्रवाई

दुर्गेश यादव की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रमाशंकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325 BNS और छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। 

जुलूस और आरोपी का प्रायश्चित

गिरफ्तारी के बाद, मंगलवार को पुलिस ने रमाशंकर को रुआबांधा बस्ती में घुमाया। इस दौरान आरोपी ने लोगों से माफी मांगी और 'गो हमारी माता है, चाकू बाजी नहीं करूंगा' के नारे लगाते हुए नजर आया। 

इस जुलूस का उद्देश्य था कि समाज में एक सख्त संदेश जाए और लोग इस तरह की हिंसक घटनाओं से दूर रहें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में संतोष और सुरक्षा का भाव बढ़ा है।

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7