भिलाई में पावर हाउस चौक पर भीषण हादसा: माल वाहक और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, फोरलेन रोड पर पावर हाउस चौक के पास बीती रात एक गंभीर हादसा हो गया, जिसमें माल वाहक वाहन और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत ही इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकरी के अनुसार, दोनों घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह दोनों युवक खुर्सीपार बापू नगर के निवासी हैं। घटना के बाद छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है।

इस हादसे ने प्रत्यक्षदर्शियो को हिला कर रख दिया है| पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7