भिलाई : जिलाबदर घोषित होने के बाद भी तड़ीपार बदमाश खुलेआम घूम रहा था , मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने सुपेला में किया गिरफ्तार और भेजा जेल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , सुपेला के मछली मार्केट में घूम रहे तड़ीपार बदमाश तारकेश्वर को पुलिस ने दबोच लिया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी किए गए जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक  22 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्दिरा नगर सुपेला का निवासी 42 वर्षीय तारकेश्वर, जिसका हाल ही में जिलाबदर हुआ था, वह सुपेला में खुलेआम घूम रहा है। 

पुलिस की टीम ने तुरंत मछली मार्केट सुपेला का दौरा किया, जहां तारकेश्वर सामान खरीदते हुए देखा गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तारकेश्वर के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 और 15 के तहत कार्रवाई की गई और उसे जेल भेज दिया गया।

सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि तारकेश्वर क्षेत्र का आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। दुर्ग पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ सक्रिय होकर कार्रवाई कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7