भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग , भिलाई(दुर्ग) भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में अचानक दर्द उठा और उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्ची गर्भवती है।
पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि एक राज नामक व्यक्ति, जो सीट कवर बनाने का काम करता है, ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
भिलाई नगर के CSP एसपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी मोहम्मद एजाज अली उर्फ राज को शनिवार, 13 जुलाई को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है|
इस अहम कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक खुशबू वर्मा, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी और विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4, 5(जे)(2), 6, 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

