भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कानून का पालन और सजा देना सरकार और अदालतों का काम है, लेकिन साउथ अफ्रीका के एक चर्च में पादरी ने इस जिम्मेदारी को खुद ही निभा लिया। एक मामूली चोरी के मामले में पादरी ने ऐसा क्रूर कदम उठाया, जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। यह घटना मार्च महीने की है, लेकिन अब यह मामला सबकी नजरों में आया है और सभी को हैरान कर रहा है।
घटना का विवरण
साउथ अफ्रीका के वॉसमन इलाके के चर्च में 58 साल के क्रिश्चियन सोलोमन म्हालांगा पादरी थे। उनके 20 साल के बेटे एनॉच ने चर्च परिसर में 30 साल के डुमिसानी महालांगू को चोरी करते हुए देखा। चर्च के परिसर में पुराने लोहे के टुकड़े पड़े थे, जिन्हें डुमिसानी चुराने की कोशिश कर रहा था। कौड़ी के भाव बिकने के वाले समान को कोई भी उठाकर दे देता पर पादरी ने खौफनाक सजा दी|
भयानक सजा
डुमिसानी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पादरी और उनके बेटे ने उसे पकड़कर उससे चोरी की बात कबूलवाई। इसके बाद पादरी, उसका बेटा और चार अन्य लोग डुमिसानी को किडनैप कर एक सुनसान जगह ले गए। वहां उन्होंने डुमिसानी के दोनों हाथों को पेड़ की डाल पर रखकर तलवार से काट दिए। इसके बाद सभी वहां से भाग निकले, और डुमिसानी खून से लथपथ वहीं पड़ा रहा।
अस्पताल और कानूनी कार्रवाई
डुमिसानी किसी तरह अस्पताल पहुंचा और उसकी जान बचाई गई। 27 मार्च को पादरी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उन पर किडनैपिंग और हत्या की कोशिश का मुकदमा चल रहा है, और अगली सुनवाई अगस्त में होनी है।
पीड़ित की आपबीती
डुमिसानी ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी मुश्किल से जंगल से बाहर निकला। वहां कुछ लोगों ने उसे देखकर दूर भागने लगे। हालांकि, एक व्यक्ति ने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को बुलाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। डुमिसानी ने कहा कि वह मरते दम तक पादरी को माफ नहीं करेगा, क्योंकि उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है।
यह घटना केवल कानून के दायरे में ही नहीं, बल्कि नैतिकता और मानवता के दायरे में भी सवाल खड़े करती है। चोरी एक अपराध है, लेकिन उसकी सजा इतनी कठोर हो कि इंसानियत शर्मसार हो जाए, यह कहीं न कहीं गलत है। अदालत इस मामले में क्या फैसला सुनाती है, यह देखना बाकी है, लेकिन यह घटना हमेशा के लिए एक नजीर बनकर रह जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

