भिलाई: पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश, घटना से पूरे इलाके में मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग भिलाई (दुर्ग)  के जामुल थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड 16 में रेलवे पटरी के किनारे एक फेब्रिकेशन कंपनी के पीछे पेड़ पर एक अज्ञात युवक की लाश लटकी मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटनास्थल पर पुलिस की तत्परता

जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लाश को पेड़ से उतारा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा किया गया और उसे पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

घटना स्थल पर एकत्रित हुए आसपास के लोगों से पुलिस ने शव की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। यह अज्ञात युवक कौन है और उसकी मौत कैसे हुई, यह सवाल अभी अनुत्तरित हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अब वे शव की शिनाख्त में जुट गई है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े किसी भी सुराग को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7