भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गयी है| कथित अश्लील एमएमएस के मामले में बयान दर्ज कराने की नोटिस के बाद अब उन्हें बलौदाबाजार पुलिस की तीसरी नोटिस का सामना करना पड़ रहा है।
बलौदाबाजार जिला कार्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में यादव को तीसरी बार नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने यह नोटिस उनके सेक्टर 5 भिलाई स्थित कार्यालय पर चस्पा किया था |परन्तु कार्यालय कर्मचारियों के अनुसार उस नोटिस को कुछ असामाजिक तत्वों ने हटा दिया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले भी दो बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन यादव उपस्थित नहीं हुए। बलौदाबाजार पुलिस ने 18 जुलाई को यानी आज सुबह 10 बजे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले को लेकर यादव ने हाईकोर्ट में पिटिशन दायर की है।
विधायक यादव ने कहा था कि वह हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे और निर्देशानुसार कार्य करेंगे। 8 जुलाई को भी बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया था। इस मामले में पुलिस के मुताबिक बलौदाबाजार हिंसा वाले दिन विधायक देवेन्द्र यादव भी वहां कार्यक्रम में मौजूद थे, और पुलिस उनसे उनकी भूमिका के बारे में जानना चाहती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

