मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम : शिक्षक पिता ने डूबते बच्चे को बचाते हुए दी अपनी जान, बेटे को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर: धरसींवा ब्लॉक से आए सुशील कुमार बंजारे ने जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। सुशील ने बताया कि 2022 में शिक्षक दिवस के दिन उनके पिता, जो एक शिक्षक थे, ने खारुन नदी में डूबते बच्चे को बचाने का प्रयास करते हुए असाधारण वीरता का परिचय दिया|

लेकिन दुर्भाग्य से इस दौरान उनकी मौत हो गई। सुशील ने अपनी अनुकंपा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को संवेदनशीलता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

श्रमवीरों के बच्चों के लिए शिक्षा सहायता

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए के चेक प्रदान किए। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमवीर परिवारों के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब उनके लिए डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी बनने का मार्ग आसान हो गया है।

 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट प्रथम दस में स्थान पाने वाले इन बच्चों को सहायता राशि मिलने से उनके सपनों को पूरा करने का रास्ता मिल गया है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर और राशि प्राप्त कर ये बच्चे उत्साहित हैं, और उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है।

इस तरह के प्रोत्साहन से श्रमवीर परिवारों के बच्चे अपने भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, और इससे उनके जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जाग उठी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7