पार्क में पेड़ो के नीचे आराम फरमा रहे शख्स के शर्ट के अन्दर घुस गया सांप , शख्स ने शान्ति से हिम्मत बनाये रखी फिर , विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में सांपों से जुड़े वीडियो खासा ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने सबके होश उड़ा दिए हैं, जिसमें एक शख्स की शर्ट में सांप घुस गया।

वीडियो की जानकारी

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पेड़ की छांव में आराम कर रहा है। उसकी शर्ट के बटनों के बीच से एक सांप बाहर झांकता नजर आ रहा है। यह दृश्य बेहद हैरान कर देने वाला है, लेकिन शख्स ने डर के बावजूद शांत रहते हुए कोई जल्दबाजी नहीं की। वहां मौजूद कुछ लोगों ने सावधानीपूर्वक शर्ट के बटन खोले और शर्ट को ढीला किया, जिससे सांप बिना काटे बाहर निकल गया।

विडियो देखे-

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @rajasolank71070 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "ये बेवड़ा पार्क में दारू पीकर पड़ा था।" वीडियो को 1 लाख 76 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और इसे लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा हुआ नशा उतर गया अन्यथा महाशय नाली में पड़े मिलते।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "अब नशा सब उतर गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बड़ा दिलेर आदमी है भाई।" एक और यूजर ने टिप्पणी की, "ये कैसे हो सकता है, उसको पता नहीं था क्या कि शर्ट में सांप है।"


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7