भिलाई : अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रहे ट्रक को लग गई टक्कर , ड्राईवर बुरी तरह हुआ घायल ,हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों ने कटर से काटकर घायल ट्रक ड्राइवर को निकाला बाहर, बचाई ड्राईवर की जान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई (दुर्ग) छग, एक बार फिर हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों ने अपनी सतर्कता और तत्परता से एक घायल ट्रक ड्राइवर की जान बचाई। घटना नेशनल हाईवे 53 पर अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा के बीच हुई, जहां चार हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया है। इनका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करना और जाम की स्थिति को संभालना है।

कल दोपहर करीब 04 बजे भिलाई के सिरसा गेट चौक से पहले पदुम नगर के सामने रायपुर से दुर्ग मार्ग पर ट्रक क्रमांक WB 33 E 7653 अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक MH 14 NU 0379 से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक चालक चंद्रशेखर बुरी तरह घायल हो गए और केबिन में फंस गए।

हाईवे पेट्रोलिंग 03 के जवान, आरक्षक विक्रांत श्रीवास्तव और आरक्षक देवानंद टंडन, तुरंत मौके पर पहुंचे और केबिन को कटर से काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। उन्होंने घायल को तुरंत गोल्डन आवर्स के अंदर सुपेला शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे समय पर इलाज मिलने से ट्रक ड्राइवर की जान बचाई जा सकी।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री सतीष ठाकुर और श्री सदानंद विंधराज के नेतृत्व में चल रही इस पेट्रोलिंग टीम ने एक बार फिर अपने काम में उत्कृष्टता दिखाई है।

दुर्ग यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की निसंकोच मदद करें। समय पर इलाज मिलने से कई जानें बचाई जा सकती हैं। हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों की इस तत्परता और सूझबूझ ने ट्रक ड्राईवर की जान बचा ली|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7