भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग भिलाई , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के निर्देशानुसार, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन हर शनिवार को जिला भिलाई भाजपा कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला में कार्यकर्ताओं की समस्याएं और सुझाव सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसी सिलसिले में कल विधायक ने भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा सहित वार्ड और बूथ स्तर के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उनकी और उनके परिवार की कुशलक्षेम पूछी और समस्याओं को सुना।
शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचते ही विधायक रिकेश सेन का पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभी ने विधायक के हर सप्ताह कार्यालय में उपलब्ध होने के निर्णय की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने विधायक से अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा अपने-अपने वार्ड की स्थानीय समस्याएं भी साझा कीं।
पेयजल, सफाई, और विकास कार्यों के संबंध में भी सुझाव दिए।विधायक रिकेश सेन ने इस दौरान स्व. आनंद कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी श्रीमती अल्का श्रीवास्तव को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माडल टाउन में विद्यांजलि योजना के तहत शिक्षकीय कार्य हेतु अनुशंसा पत्र सौंपा।
हुडको निवासी पार्टी कार्यकर्ता राजेंद्र बाबराव कलंबे के सुपुत्र रितेश कलंबे को नगर पालिक निगम भिलाई में सम्पत्ति कर वसूली विभाग में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। टाटा लाईन कोहका निवासी राजेंद्र सिंह को आबकारी विभाग में प्लेसमेंट पद का नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।
विधायक से मुलाकात करने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के अलावा स्कूल एडमिशन, परिवार और मोहल्ले के जरूरतमंद युवाओं के लिए नौकरी, व्यवसाय संबंधी आवेदन दिए। विधायक ने तुरंत फोन कर संबंधित मामलों के अधिकारियों को आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए।
सभी आवेदनों को सूचीबद्ध कर विधायक ने शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यालय में विधायक का स्वागत जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, विजय जायसवाल, राम उपकार तिवारी, श्रीमती मिथिला खिचरिया, जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू, विजेंद्र सिंह, कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, प्रेमचंद देवांगन, त्रिलोचन सिंह, विजय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गमछा और पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

