भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के मर्रा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और रात भर उसकी लाश के साथ बंद कमरे में बैठा रहा। जब सुबह तक दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों को अनहोनी का शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी
यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी के अनुसार, आरोपी गोपी राम यादव (60) ने इस घटना को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक मुद्दों के चलते आपसी विवाद बताई जा रही है।
हत्या की रात
घर के सदस्यों के अनुसार, सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। इस दौरान मंगलवार की रात, गोपीराम यादव ने अपनी पत्नी सकून बाई यादव (55) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सुबह जब परिवार वालों ने दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देखकर बेटे और बहू स्तब्ध रह गए।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उतई पुलिस का कहना है कि हत्या के असली कारण का पता जांच के बाद ही लग पाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

