गर्लफ्रेंड से मिलने छत पर गया लड़का, लेकिन लड़की की मां ने सोना बाबू को पकड़ लिया और लगा दी क्लास , विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कभी मेट्रो में लड़ाई का तो कभी डांस का वीडियो, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छुट जाएगी|

वीडियो की कहानी

यह वीडियो एक लड़के की कहानी है, जो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर की छत पर पहुंच गया। मगर, लड़की की मां को इसके बारे में पता चल गया। वीडियो में दिखता है कि लड़की और उसकी मां छत पर खड़ी हैं और मां किसी को खोज रही है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति आंटी को एक दिशा में इशारा करके बताता है कि लड़का वहीं छिपा हुआ है।
विडियो देखे - 

जैसे ही मां उधर जाती है, वह लड़के को पकड़ लेती है। फिर शुरू होती है लड़के की पिटाई। लड़का भागने की कोशिश करता है लेकिन मां इतनी आसानी से उसे नहीं जाने देती। उसके बाद मां अपनी बेटी की भी पिटाई करने लगती है। 

वायरल वीडियो

यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @y_iamcrazyy नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "पापा की परी का बाबूलाल पकड़ा गया।" इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके है|

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये दोनों अब अपने मोहल्ले में मशहूर हो गए हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब क्या होगा?" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "भाग गया निब्बा।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "चप्पल मिल गया सोना बाबू को।"

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंसी की लहर दौड़ा दी है। यह दिखाता है कि कैसे प्रेमी जोड़े कभी-कभी अपने प्यार को छिपाने की कोशिश में मजेदार परिस्थितियों का सामना करते हैं। इस वीडियो ने न केवल हंसी के पल दिए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे सोशल मीडिया पर कोई भी घटना वायरल हो सकती है।