भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, राजधानी रायपुर में आत्महत्या का एक खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पंडरी थाना क्षेत्र के दलदलसिवनी में एक 27 वर्षीय युवक, हेमंत यादव, ने खुद को कमरे में बंद कर ब्लेड से अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना का विवरण
हेमंत यादव, जो पंडरी में एक मटन शॉप में काम करता था, शुक्रवार की सुबह 9 बजे कहीं से घर लौटा और खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे के अंदर बंद रहने के बाद, दोपहर में दरवाजे के नीचे से खून बहकर बाहर आने लगा। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा तो देखा कि हेमंत की रक्तरंजित लाश जमीन पर पड़ी थी। उसके हाथ में एक शेविंग ब्लेड मिला और कमरे में एक पेचकस भी पड़ा हुआ था।
पुलिस जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हेमंत यादव अविवाहित था और आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

