राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी: कोयला कारोबारी के कार्यालय पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने की फायरिंग और हो गए फरार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग , रायपुर में तेलीबांधा थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक बड़ी गोलीबारी की घटना सामने आई है। दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कोयला कारोबारी के कार्यालय के सामने दनादन फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण:

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलीबांधा थाना अंतर्गत पचपेड़ी नाका से तेलीबांधा के बीच स्थित सर्विस रोड पर PRA Group के कोयला कारोबारी के कार्यालय के सामने यह घटना घटी। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग का हाथ हो सकता है। पिछली घटनाओं में भी इस गैंग की संलिप्तता पाई गई थी, और इसी गैंग के कई सदस्यों को पहले भी रायपुर पुलिस ने पकड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान:

घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली की आवाज सुनी और तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक व्यापारी ने बताया, "हम लोग छोटे-बड़े सभी व्यापारी हैं। यहां कई वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। खुले एरिया में इस तरह से गोली चलने से सब लोग डर गए हैं। पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।"

पुलिस की कार्रवाई:

रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने कहा, "फायरिंग की घटना सामने आई है। पिछली बार जब ऐसी घटना हुई थी, तो हमने तुरंत ही आरोपियों को पकड़ा था। ये आरोपी झारखंड के हैं और अमन साहू गैंग के सदस्य हैं। इस गैंग के खिलाफ झारखंड में 90 से अधिक मामले दर्ज हैं। हम नाकाबंदी कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रहे हैं।

सुरक्षा के कदम

पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पूरे क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। 

यह घटना राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और पुलिस को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7