भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जवाहर नगर चंदन पारा में एक अनोखा घटनाक्रम सामने आया है। आईएसडीपी आवास में रहने वाला युवक, राहुल बंसोड़ उर्फ दद्दू, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए करीब 100-150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह दृश्य तब बना जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी।
यह भी पढ़े -रायपुर में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़: लंबे समय से चल रहे अनैतिक कार्य में 4 युवती, 1 महिला तथा 4 पुरुष गिरफ्तार..
चोरी छोड़ने की कसम, फिर भी पुलिस की गिरफ्तारी का डर
राहुल ने अपने मोबाइल पर पुलिस से बात करते हुए बताया कि डेढ़ साल पहले वह चोरी-चमारी का काम करता था, लेकिन क्राइम ब्रांच द्वारा पिटाई के बाद उसने कसम खाई कि वह अब ऐसा काम नहीं करेगा। गुरुवार को जब क्राइम ब्रांच के कुछ सिपाही उसे पकड़ने उसके घर आए, तो डर के मारे वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
मोहल्ले में हड़कंप, पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम
राहुल को नीचे उतारने के लिए क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन राहुल ने किसी की बात नहीं मानी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पुलिस अधिकारी और क्राइम की टीम ने काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन राहुल ने साफ कह दिया कि वह तभी नीचे उतरेगा जब पुलिस उसे गलत अपराध में ना फंसाए। सुबह से शाम तक कोशिश करने के बाद भी राहुल नीचे नहीं उतरा, तो पुलिस को वहां से बैरंग लौटना पड़ा।
पुलिस का पक्ष
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि राहुल के खिलाफ पहले से कई अपराध दर्ज हैं। वैशाली नगर थाने की पुलिस उसे गिरफ्तार करने नहीं गई थी, शायद क्राइम ब्रांच की टीम गई होगी। उन्हें सिर्फ यह सूचना मिली थी कि राहुल मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। पुलिस उसे समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

