भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग, दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या करने के पीछे मोहल्ले में सक्रिय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और वार्डवासी कोतवाली थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
घटना का विवरण
शुक्रवार की सुबह जब परिवार वालों ने 35 वर्षीय महिला को फांसी पर लटका देखा, तो तुरंत कोतवाली थाना को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला दो बच्चों की मां थी और उसका पति केबल ऑपरेटर का काम करता है।
विवाद और उत्पीड़न
मोहल्ले के निवासियों के अनुसार, दो दिन पहले महिला का एक असामाजिक तत्वों में लिप्त युवक से विवाद हुआ था। इस दौरान युवक ने महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ की थीं, जिससे परेशान होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।
वार्डवासियों का विरोध
शनिवार को वार्डवासियों ने दुर्ग सीटी कोतवाली थाना का घेराव किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गयानगर क्षेत्र में बढ़ रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की। वार्डवासियों का कहना है कि महिला की आत्महत्या असामाजिक तत्वों के उत्पीड़न का नतीजा है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
पुलिस की प्रतिक्रिया
थाना प्रभारी विजय यादव ने आश्वासन दिया है कि सुबह-शाम पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त करेगी और सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, 112 का एक प्वाइंट भी स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपी युवक का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और आत्महत्या की घटना की गहन जांच की जाएगी। मर्ग कायम कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

