भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अनोखा मामला सामने आया है। नीरज विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी रिचा विश्वकर्मा पर आरोप लगाया है कि उसने लेखपाल की नौकरी मिलते ही उससे सारे संबंध तोड़ दिए हैं। दोनों की लव मैरिज 2022 में हुई थी। नीरज के मुताबिक, रिचा ने जैसे ही लेखपाल का नियुक्ति पत्र प्राप्त किया, वह उसे छोड़कर चली गई।
यह भी पढ़े -भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने छापा मारा, तीन लड़कियों सहित 6 गिरफ्तार, मौके से आपत्तिजनक वस्तुए बरामद...
पति का दर्द
पति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पति ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी ने नौकरी लगते ही उसे छोड़ दिया और अब वह किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं कर रही है। पति के अनुसार "मेरी पत्नी ने 18 जनवरी 2024 से मेरे साथ रहना बंद कर दिया है और 10 जुलाई को उसे झांसी नई तहसील में लेखपाल के पद पर नियुक्ति मिली है।
अदालत में मामला
नीरज और रिचा के बीच फैमिली कोर्ट में मामला चल रहा है। नीरज के मुताबिक, पत्नी अदालत की तारीखों पर भी नहीं आ रही है। पति ने कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी घर वापस आ जाए और हम दोनों फिर से साथ रहें।" युवक के पास शादी के सभी दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन पत्नी अब यह दावा कर रही है कि उनकी कोई शादी नहीं हुई है।
झांसी में ज्योति मौर्या जैसा मामला
यह मामला पिछले साल के ज्योति मौर्या के केस से मिलता-जुलता है, जिसमें यूपी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर उनके पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाए थे कि उसने उन्हें छोड़ दिया और उनकी जान को खतरा है। आलोक ने यह भी आरोप लगाया था कि ज्योति के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध हैं। इस मामले में भी दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।
नीरज विश्वकर्मा के मामले में अब देखना होगा कि अदालत और जिलाधिकारी क्या कदम उठाते हैं और इस परिवार को न्याय कब मिलता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

