हवस के भूखे पति की हैवानियत से तंग आकर दो पत्नियों ने मिलकर दी पति को सजा , गोली मारकर की हत्या, चेहरे को किया विकृत , पति आये दिन महिला और लड़कियों का करता था यौनशोषण...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 27 जून को रामप्रसाद यादव उर्फ मालिक यादव की दो पत्नियों ने मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।


हत्या का कारण और घटना की जानकारी

रामप्रसाद यादव, जो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था, अपने घर में ही मृत पाया गया। उसकी दोनों पत्नियां, मनटूट देवी और रामकुमारी देवी, उसके उत्पीड़न और यौन शोषण से तंग आकर इस कदम को उठाया।साथ ही हवस की ललक में पति आये दिन किसी भी महिला और लड़कियों को अपना शिकार बनाता था|जिस वजह वे दोनों तंग आ चुकी थी | पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया और मामले की तकनीकी जांच के दौरान हत्या में शामिल लोगों के सुराग पाए।

गिरफ्तारियां और साक्ष्य

जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मनटूट देवी, रामकुमारी देवी, बबलू यादव, सरोज कुमार मंडल, और सूरदास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी बंदूक, दो पिस्टल, दो खोखा, दो जिंदा गोली, और चार मोबाइल बरामद किए हैं।

हत्या का तरीका

हत्या की रात रामप्रसाद यादव को पहले शराब पिलाई गई और फिर उसे घर में बुलाकर गोली मार दी गई। हत्या के बाद शव के चेहरे को भी विकृत कर दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस का बयान

जयनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने बताया कि रामप्रसाद यादव का व्यवहार उसके परिवार और समाज के लिए शर्मनाक था, और उसकी पत्नी और अन्य आरोपियों ने अपनी सुरक्षा , सम्मान व मृतक की हरकतों से तंग आकर यह कदम उठाया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7