भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,रुआबांधा क्षेत्र में बीती रात एक नशेड़ी युवक ने गाय के पेट में चाकू मार दिया जब गाय के मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उसने भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जप्त किया जिसमें आरोपी के द्वारा चाकू मारते हुए दिखाई दिया|
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रामशंकर को दुर्ग स्टेशन से हिरासत में लिया जो भागने की फिराक में था बाद में घटनास्थल में जाकर जुलूस निकाला मंगलवार की सुबह 10:30 बजे दुर्गेश यादव भिलाई नगर जाकर सूचना दी कि उसका पालतू गर्भवती मवेशी गाय को मोहल्ले में आरोपी राम शंकर द्वारा रात लगभग 1:00 बजे धारदार चाकू से पेट में मार दिया है|
चाकू पेट में फंसा हुआ है पुलिस से सूचना प्राप्त होने पर पशु चिकित्सक डॉक्टर आदर्श राय ने तत्काल इलाज कर गौ माता की सेवा कर प्राण बचाएं इस उत्कृष्ट कार्य के लिए यादव ठेठवार समाज द्वारा पशु चिकित्सक को मोमेंटो द्वारा एवं भिलाई नगर स्थित थाना पहुंचकर थाना प्रभारी एवं टीम की प्रशंसा कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया, साथ ही साल, श्रीफल,पुष्प वृक्ष, मोमेंटो, भेंट कर ससम्मान किया गया
उन्होंने बताया कि हमारे टीम (स.उ.नि.) श्री राजेश मणि ( प्रधान आरक्षक) प्रेम सिंह (आरक्षक) हेमेंद्र कुर्रे ,अमित वर्मा, इसरार खान, अनिल सिंह द्वारा भिलाई नगर को अपराध मुक्त करने सतत प्रयत्नशील है जिसमें हमारे उच्च अधिकारी (सी.एस.पी.) श्री सत्य प्रकाश तिवारी जी एवं (एस.पी) श्री जितेंद्र शुक्ला जी का पूर्ण सहयोग रहता है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7


