भिलाई : रिटायरमेंट पार्टी में रिसाली पार्षद के पति की जमकर पिटाई, शराब पीकर कर रहे थे गाली-गलौज, दोनोँ पक्षों की ओर से पुलिस ने किया मामला दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम के वार्ड 15 मौहारी में कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर पिटाई की गई। दुसरे पक्ष का आरोप है कि दोनों शराब के नशे में रिटायरमेंट पार्टी में आए और गाली-गलौज करने लगे। इससे विवाद बढ़ गया और लोगों ने दोनों को गिराकर लात-घूंसों से पीटा। नेवई पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारपीट की घटना के बाद पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने पहुंची और मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। यह सुनकर दूसरे पक्ष के उमेश रावटे और उनके समर्थक भी थाने पहुंचे। विवाद को बढ़ता देख नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पार्षद ईश्वरी साहू की तरफ से प्रदीप साहू (44 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि वह शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं। बीते 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वह सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा में उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गए थे। 

वहां कुछ लोग एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। जब पार्षद ईश्वरी साहू और उनके भाई ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे लोग उनसे झगड़ा करने लगे और उल्टा उन्हें ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोगों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह लात-घूंसों से पीटा। 

इसके बाद ईश्वरी साहू और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।वहीं, दूसरे पक्ष के उमेश रावटे (21 वर्ष) ने शिकायत में बताया कि वह मौहारी मरोदा में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं। अपनी दादी की रिटायरमेंट पार्टी में व्यस्त थे, जहां उनके रिश्तेदार और मेहमान भी मौजूद थे। 

इस दौरान प्रदीप साहू और पार्षद पति वहां पहुंचे और हल्ला मचाते हुए अश्लील गालियां देने लगे। मना करने पर प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू ने उनसे गाली-गलौज की और फिर उन्हें बुरी तरह पीटा।पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7