सांप से खतरनाक मुठभेड़: कांवड़िए की शर्ट में घुस गया सांप, वायरल वीडियो में देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इन दिनों कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है, और शिव भक्त अपने कंधों पर कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं। हर जगह प्रशासन ने कांवड़ियों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की है। सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा से जुड़े वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है, जिसमें एक कांवड़िए की शर्ट में खतरनाक सांप घुस गया। इस वीडियो ने लोगों की रूह कंपा दी है।

कपड़े में घुसा सांप

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कांवड़ यात्री एक जगह पर बैठा हुआ है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल बदल जाता है। कुछ लोगों की आवाजें आती हैं और पता चलता है कि कांवड़िए के कपड़ों में सांप घुस गया है। सांप की वजह से शख्स बिल्कुल भी नहीं हिल पा रहा है और चुपचाप बैठा हुआ है। 

विडियो देखे - 

शर्ट काटकर निकाला सांप

मदद करने के लिए कुछ लोग वहां आते हैं और शख्स को निर्देश देते हैं कि वह बिल्कुल भी ना हिले। धीरे-धीरे, कैंची की मदद से शख्स के कपड़ों को काटना शुरू किया जाता है। कपड़ा काटते ही सबकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। सांप शख्स की पीठ पर चुपचाप बैठा हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप शख्स की पीठ से ऊपर चढ़ जाता है और कुछ देर के लिए उसकी गर्दन से भी लिपट जाता है।

रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य

शख्स बिना किसी मूवमेंट के वहां खड़ा रहता है। धीरे-धीरे, बिना किसी नुकसान के सांप वहां से चला जाता है। शख्स ने बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान आराम करने के लिए बैठा था, तभी सांप कपड़ों में घुस गया। इस घटना का वीडियो @Gulzar_sahab नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया गया है।

इस वीडियो ने जहां एक ओर लोगों को हैरान कर दिया है, वहीं दूसरी ओर इसे कांवड़ियों की सावधानी की चेतावनी के रूप में भी देखा जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता को यह घटना बखूबी दर्शाती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7