भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर कोहका निवासी कमलेश कुमार देशमुख (53) ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कमलेश, जो पेशे से ड्राइवर थे, ने अपने घर में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी की। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़े -रायपुर में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़: लंबे समय से चल रहे अनैतिक कार्य में 4 युवती, 1 महिला तथा 4 पुरुष गिरफ्तार..
घटनाक्रम
स्मृति नगर चौकी प्रभारी पुरशोत्म कुर्रे ने बताया कि कमलेश ज्वाइंट फैमिली में रहते थे, जिसमें उनकी पत्नी, दो बेटे, बड़े भाई का परिवार और माता-पिता शामिल हैं। 17 जुलाई की रात 10 बजे, कमलेश घर लौटे, खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए।
सुबह की खोज
सुबह 6 बजे, परिवार वालों ने जब उन्हें जगाने की कोशिश की तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला, तो परिवार ने कमरे के अंदर झांका और देखा कि कमलेश फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सुसाइड नोट में तकलीफ का जिक्र
कमलेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी शारीरिक तकलीफों का उल्लेख किया है। नोट में लिखा है कि वह अपनी बीमारी और शारीरिक दर्द के चलते आत्महत्या कर रहे हैं, और इसके लिए उनके परिवार को परेशान न किया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

