भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ, जिसमें एक गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई। इस गंभीर स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
घटना के वीडियो के अनुसार, ट्रंप मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे और उनके पीछे भी लोग बैठे थे। अचानक तड़ातड़ की आवाज सुनाई दी और किसी के समझने से पहले ट्रंप को नीचे बैठते देखा गया। इस दौरान लगातार गोलियों की आवाजें आती रहीं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विडियो देखे -
गोली उनकी कान के पास से लगी जिससे उनके कान से खून निकलने लगा | सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मंच को घेर लिया और हथियारों से लैस कमांडो भी मंच पर आ गए। ट्रंप को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
जब ट्रंप को मंच से हटाया गया, तो उनके चेहरे से खून बह रहा था। बावजूद इसके, मंच से जाते समय उन्होंने अपने समर्थकों की ओर इशारा किया और बताया कि वे सुरक्षित हैं और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। इस गोलीबारी में ट्रंप की सभा में मौजूद एक शख्स की मौत हो गई और घायलों में से एक की हालत गंभीर है। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तत्काल मार गिराया, लेकिन उसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं हुई है।
सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप के सुरक्षित होने की पुष्टि की है और राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दोस्त ट्रंप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वह इस कठिन समय में उनके साथ हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

