बाथरूम में स्कूली छात्रा ने दिया बच्चे का जन्म , मामला सामने आते ही स्कूल प्रशासन सहित माता -पिता के उड़े होश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक के कोलार जिले के एक निजी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने स्कूल परिसर में ही एक बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले के बाद, स्कूल परिसर में उथल-पुथल मच गई है।

पुलिस के अनुसार, लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लड़की के माता-पिता ने इस मामले पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इस मामले में उत्पन्न हुए सभी विवादित पहलूओं की गहराई से जांच की जा रही है। लड़की से की गई बातचीत में यह जानकारी सामने आई है कि उसका एक युवक के साथ 2 वर्षो से प्रेम संबंध था और वह गर्भवती हो गई थी।  बच्चे को जन्म देने के बाद उसका स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।

इस मामले में सबसे अजीब बात यह है कि लड़की के माता-पिता को उसके गर्भवती होने की जानकारी कैसे नहीं पता चली और उन्होंने इस बात को क्यों छुपाया।हालाँकि इस मामले में उन्होंने हैरानी जतायी है|

पुलिस ने इस मामले में यौन अपराधों के तहत कार्यवाही की है, जैसे कि बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (न) के तहत कार्यवाई की जाएगी|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7