भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली में दो दिवसीय दौरे के दौरान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को अयोध्या से जोड़ने के लिए एक नया राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। प्रस्तावित मार्ग रायगढ़, धरमजयगढ़, मैनपाट, अंबिकापुर और उत्तरप्रदेश की सीमा को जोड़ते हुए कुल 282 किलोमीटर लंबा होगा, जो चार जिलों से होकर गुजरेगा और छत्तीसगढ़ को अयोध्या से सीधा जोड़ने का मुख्य मार्ग बनेगा।
सीएम साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश की 13 सड़क परियोजनाओं के लिए 1383 करोड़ रुपये की मांग भी की। प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में चल रही सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों व अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने के मुद्दे पर बात हुई |
राज्य की प्रमुख मांगें
मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति और सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। रायपुर शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं, और एनएच 130बी से 53 को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से रायपुर शहर का रिंग रोड पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाएगा।
इन मार्गों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने मुख्यमंत्री ने रखा प्रस्ताव-
1. रतनपुर-लोरमी-मुंगेली-नांदघाट-भाटापारा-बलौदाबाजार मार्ग
2. केंवची-पेंड्रारोड-पसान-कटघोरा मार्ग
3. मुंगेली-नवागढ़-बेमेतरा-धमधा-दुर्ग-झलमला मार्ग
4. राजनांदगाँव-मोहला-मानपुर मार्ग
5. पंडरिया-बजाग-गाड़ासरई मार्ग
मुख्य परियोजनाएँ
सीएम साय ने कुछ विशेष सड़क परियोजनाओं की भी मांग की, जिनमें शामिल हैं:
- कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन निर्माण
- धमतरी से जगदलपुर और रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग का फोरलेन निर्माण
- कवर्धा-सुकमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग
इन प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सड़कों का बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा, जिससे राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकेगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

