वाह दीदी वाह : इस लड़की का अनोखा वीडियो देखने के बाद आपके मुंह से भी यही निकलेगा , सोशल मीडिया पर विडियो हुआ वायरल, देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, या ट्विटर पर, हर जगह अलग-अलग प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें अधिकतर डांस, लड़ाई और अजीब हरकतें शामिल होती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं जो लोगों की सोचने की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं और यूजर्स को हंसी रोकने में मुश्किल होती है।

वायरल वीडियो में दिखा दिमागी खेल

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की की समझदारी को देखकर लोग दंग रह गए। इस वीडियो में एक लड़की बारिश से बचने के लिए एक छाता की तलाश में है। वह एक बिल्डिंग के नीचे खड़ी होती है और दूर बैठी अपनी दोस्त को छाता दिखाते हुए देखती है। 

वह तेजी से अपनी दोस्त के पास जाती है, उससे छाता लेती है और फिर वापस उसी बिल्डिंग के नीचे आकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वह आराम से छाता खोलकर उसी दोस्त के पास वापस जाती है। लड़ी का दिमाग देखकर उसके दोस्त की भी हंसी छुट जाती है| यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विडियो देखे - 

एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @hooda_honey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "इतना खतरनाक आईडिया और किसी को आ भी नहीं सकता।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "लड़की है बहुत ज्यादा दिमाग है, ईमानदारी से काम करती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई कोई इस आईडिया को भारत लाओ।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वाह दीदी वाह।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "भींगने से बच गए।" 

इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि कभी-कभी साधारण सी चीजें भी हमारी समझदारी को दिखाने का जरिया बन सकती हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के वीडियो न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं बल्कि हमें हंसने का मौका भी देते हैं।

 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7