आधी रात की चीखें : भिलाई में सोते युवक को करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। युवक को जहरीले करैत सांप ने आधी रात को पलंग पर चढ़कर डस लिया। घटना के समय घर पर उसकी पत्नी और दो बच्चे भी मौजूद थे। तत्काल युवक को शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया और फिर शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। वहीं, सुबह सर्प मित्र अजय चौधरी ने पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, जामुल पालिका के वार्ड नंबर 8 निवासी तुलाराम सिन्हा (33) को सर्पदंश के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में दीवान पलंग पर सोया था, जबकि उसकी पत्नी भुवनेश्वरी सिन्हा और दो बेटे रेवेंद्र सिन्हा (13) और देवेंद्र सिंहा (11) नीचे सोये हुए थे। रात के करीब 1 बजे, करैत सांप कमरे में घुसा और दीवान पर चढ़कर तुलाराम को डस लिया। तुलाराम की चीख सुनकर उसकी पत्नी और बच्चे जाग गए।

अस्पताल में भर्ती और मृत्यु

सांप के काटने के बाद, तुलाराम की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे सबसे पहले सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति और खराब हो गई। इसके बाद उसे शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सुबह 6 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवार को इस घटना से गहरा धक्का लगा है।

सांप का रेस्क्यू

सुबह 7 बजे, परिवार ने सर्प मित्र अजय चौधरी को सूचना दी। अजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर दीवान पलंग में छिपे 4 फीट लम्बे करैत सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजय चौधरी ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके घर में सांप दिखाई दे तो वे तुरंत सर्पमित्र अजय चौधरी के मोबाइल नंबर 9753807733 पर संपर्क करें।

इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है। सर्पदंश से बचाव के लिए सावधानी बरतना और सर्प मित्रों की सहायता लेना बेहद जरूरी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7