भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले हुई एक दर्दनाक घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के तीन मवेशी तस्कर चलते ट्रक से नदी में कूदते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो ओडिशा के एक ट्रक ड्राइवर ने बनाया था, जिसे उसने बाद में इंटरनेट पर साझा किया।
ट्रक ड्राइवर की आपबीती
नई दुनिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक ट्रक ड्राइवर अजय कुमार ने नईदुनिया को बताया, “सात जून की रात मैं रायपुर से महासमुंद जा रहा था, जब मैंने देखा कि आरंग महानदी के पुल पर एक ट्रक गलत दिशा में तेजी से रायपुर की तरफ आ रहा है। मुझे कुछ शक हुआ और मैंने एक हाथ से ट्रक की स्टेयरिंग पकड़ी और दूसरे हाथ से मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अचानक से ट्रक से लोग एक-एक कर नदी में कूदने लगे। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके।”
विडियो देखे -
पुलिस की कार्रवाई और वीडियो की जांच
इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद आरंग थाना पुलिस अब ओडिशा के ट्रक ड्राइवर को बुलाकर पूछताछ करेगी। ड्राइवर के बयान के आधार पर केस की दिशा तय की जाएगी। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच भी करेगी और इसे लैब में भेजा जाएगा।
घटना का विवरण
सात जून को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मवेशी तस्कर सद्दाम कुरैशी, चांद मियां, और गुड्डू खां की पुल से गिरकर मौत हो गई थी। सद्दाम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद गो-सेवकों पर मवेशी कारोबारियों की हत्या के आरोप लगे थे।
एसआईटी जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई थी। टीम ने मामले की जांच करते हुए पांच आरोपितों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में पुलिस ने जो बातें लिखी हैं, वे इस वीडियो से मिलती हुई हैं।
रायपुर ग्रामीण एएसपी का बयान
रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा, “आरंग महानदी में हुई घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो बनाने वाले ट्रक ड्राइवर की पहचान कर ली है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।”
राजनीतिक और सामाजिक विवाद
घटना के बाद भाजपा, बजरंग दल और गो-सेवकों से जुड़े लोगों पर तीन युवकों की हत्या के आरोप लगे थे। इस मामले को लेकर पिछले माह राजनीतिक घमासान छाया रहा और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किए। अब इस वीडियो ने पुलिस की जांच को पुख्ता कर दिया है और यह साबित किया है कि तीनों युवकों की मौत नदी में कूदने के कारण हुई है |न की पिटाई से |
इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों हर्ष मिश्रा, राजा अग्रवाल, मयंक शर्मा, तनय लुनिया, और नवीन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। भिलाई की पत्रिका न्यूज इस विडियो की पुष्टि नहीं करता है |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

