भिलाई : दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी कर लौट रहे शख्स की ब्रिज से गिरी कार, BSP कर्मी की दर्दनाक मौत , घर जाते वक्त हुआ हादसा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक कार ब्रिज से नीचे गिर गई और कार चालक प्रशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई। प्रशांत भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कार्यरत थे और नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के चंदखुरी हनोदा मार्ग पर हुई।

जन्मदिन पार्टी के बाद हुआ हादसा

प्रशांत सिंह राजपूत बोरसी के निवासी थे। सोमवार को उनके एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी थी, जिसे मनाने के लिए वे और उनके दोस्त चंदखुरी हनोदा रोड स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे थे। पार्टी में प्रशांत ने नशा किया और रात 10–11 बजे के बीच अपनी कार लेकर अकेले ही नाइट शिफ्ट के लिए निकल गए।

बारिश में बिगड़ा संतुलन, ब्रिज से गिरी कार

नशे और बारिश के कारण प्रशांत का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और उनकी कार ब्रिज से नीचे जा गिरी। इस हादसे में प्रशांत को गंभीर सिर और शरीर में अंदरुनी चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की तत्परता और जानकारी

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कार में फंसे प्रशांत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से डायल नंबर पर संपर्क कर उनके दोस्तों को घटना की जानकारी दी। 

अस्पताल में मृत घोषित

प्रशांत के दोस्तों के पहुंचने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7