CG ब्रेकिंग न्यूज़ : बलौदाबाजार हिंसा में 12 करोड़ के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से होगी , मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया बड़ा बयान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग बलौदाबाजार, पिछले महीने सतनामी समाज के आंदोलन और धरना प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने उग्र रूप धारण कर लिया था, जिससे पूरे परिसर में भारी हंगामा हुआ। भीड़ में शामिल कुछ असामजिक तत्वों ने न केवल वाहनों को तोड़ा-फोड़ा, बल्कि जिला कलेक्टर और एसपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने चारपहिया और दुपहिया वाहनों में भी आग लगा दी। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ और भीड़ को तितर-बितर किया। कुछ दिनों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

इस घटना की गूंज छत्तीसगढ़ से लेकर पूरे देश में सुनाई दी। सत्ताधारी भाजपा ने कांग्रेस पर भीड़ को उकसाने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष ने सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने जांच दल का गठन किया। 

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच, राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक टंकराम वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा और आगजनी में करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मंत्री वर्मा ने कहा कि इस नुकसान की भरपाई उपद्रवी लोगों से होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को राज्य सरकार के सामने रखेंगे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7