भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। शहर के कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में 14 वर्षीय नाबालिग की लिफ्ट में गर्दन फंस जाने से मौत हो गई। मासूम, जो कुछ सामान ऊपर की मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था, उसकी जिंदगी अचानक खत्म हो गई जब उसकी गर्दन लिफ्ट में 10 फीट तक घसीटते हुए चौथे मंजिल तक केबल में फंस गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी|
यह घटना तब हुई जब नाबालिग ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल पर सामान ले जाने के लिए गुड्स लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहा था। लिफ्ट के ऊपर जाते समय, अचानक उसका गला लिफ्ट के केबल में उलझ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही दुकान में हड़कंप मच गया, और वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह से उसके शव को लिफ्ट से बाहर निकाला।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार के अनुसार, मृतक की मां भी उसी दुकान के मालिक के घर काम करती है और हाल ही में नाबालिग भी दुकान पर आने लगा था। घटना की जांच जारी है, और पुलिस ने दुकान के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम की असामयिक मौत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सावधानी में ज़रा सी चूक भी कितनी जानलेवा हो सकती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

