भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग , गरियाबंद जिले में मलेरिया रोधी अभियान को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ा है। जिला अस्पताल में भर्ती 40 मलेरिया पीड़ित मरीजों में से 20 मरीज, जिनमें से अधिकांश बच्चे हैं, इलाज के दौरान अस्पताल से भाग गए हैं।
19 जुलाई को, मलेरिया के गंभीर मामलों को लेकर 40 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से 20 मरीज 20 जुलाई की रात को अस्पताल से फरार हो गए। भागने वाले मरीजों में 14 की उम्र एक से दस साल के बीच है, जिनमें कई बच्चे अपने पालकों के साथ थे।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मलेरिया नोडल अधिकारी और मैनपुर प्रशासन को सूचित किया है। जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ. मनीष पिल्लई ने भागने की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने में कठिनाइयाँ आईं, और कुछ पालक बार-बार कृषि कार्य का बहाना बनाकर छुट्टी की मांग कर रहे थे। अब मरीजों को फिर से ट्रेस कर अस्पताल में भर्ती कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।अचानक बीच में ईलाज छोड़कर जाने से फरार मरीज के स्वास्थ्य पर गंभीर असर देखने को मिल सकता है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

