भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। किरंदुल क्षेत्र में स्थित एन-1 बी डैम के टूटने से निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया, जिससे लगभग 200 घर प्रभावित हुए हैं। डैम के टूटने से स्थानीय लोग और प्रशासन दोनों ही सकते में हैं।
बारिश के दौरान ट्यूशन के लिए जा रहे बच्चे भी इस बाढ़ की चपेट में आ गए थे, जिन्हें प्रशासन की तत्परता और बचाव दल की मेहनत से सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी बच्चों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई और उनकी स्थिति अब सामान्य है।
प्रशासन की तत्परता और बचाव कार्य
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। निचली बस्तियों के लोगों को भी सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की टीम ने मंगल भवन में प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से ठहराया है।
क्षेत्र की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था
भारी बारिश के कारण किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से रोड की साफ-सफाई करवाई। प्रशासन ने निचले स्तर पर बसी बस्तियों में जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है।
भविष्य के लिए हिदायतें और प्रशासनिक कदम
लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अन्य जगह शिफ्ट होने की हिदायत दी है। सभी निचली बस्तियों के निवासियों को सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।
दंतेवाड़ा में इस प्राकृतिक आपदा ने लोगों को सतर्क और प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव किया जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

