CG : घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई 24 दिन की बच्ची की कुंए में मिली लाश, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नवजात बच्ची की रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद उसकी लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है। यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव की है, जहां देर रात 24 दिन की नवजात बच्ची अपनी मां के पास सोते हुए गायब हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार, मस्तूरी थाना के किरारी गांव के एक परिवार की 24 दिन की नवजात बच्ची रात में अचानक गायब हो गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और बच्ची की खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव के एक कुएं में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे गायब हुई बच्ची

बच्ची की मां ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं और सबसे छोटी बेटी के साथ वह सो रही थी। रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच बच्ची बिस्तर से गायब हो गई। घर में प्रवेश करने का एक मुख्य दरवाजा है और छत पर भी एक दरवाजा है। परिवार वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को अंदर से बंद किया था और वे स्वयं ही उन्हें खोलते हैं।

यह भी पढ़े-CG : रहस्मयी तरीके से आधी रात घर के बंद कमरे से गायब हो गयी 25 दिन की बच्ची , परिजनों को भूत प्रेत की आशंका , जांच में जुटी पुलिस...

बच्ची के गायब होने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आसपास के इलाकों में खोजबीन की। 

पुलिस ने बताया कि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद पाए गए, जिससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि बच्ची को बाहर ले जाने वाला व्यक्ति घर के भीतर ही था या किसी ने अंदर से दरवाजे खोलकर यह काम किया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ की। 

गांव के एक कुएं में बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने इसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना इस साजिश में कौन शामिल है। बच्ची के माता-पिता और रिश्तेदार इस घटना से बेहद दुखी और सदमे में हैं।

पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है और किसी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है| फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, और सभी इस मामले के जल्द से जल्द सुलझने की उम्मीद कर रहे हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7