भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में पुलिस ने इंसानियत की एक अनूठी मिसाल पेश की है। यहां के पहाड़ी और जंगलों के बीच बसे गांव पारेमेर घुटरूपारा में रहने वाली 28 वर्षीय सुष्मिता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। बरसात के कारण गांव में चार पहिया वाहन का पहुंचना मुश्किल हो गया था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।
परिवार ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को संपर्क किया। जानकारी मिलने पर मेडिकल इमरजेंसी की टीम, जिसमें आरक्षक विपिन किशोर खलखो और ईआरवी वाहन चालक छोटू दास शामिल थे, तुरंत रवाना हुए।
अद्वितीय प्रयास
हालांकि, गांव तक वाहन पहुंचाने का रास्ता न होने के कारण टीम को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। आरक्षक विपिन किशोर और चालक छोटू दास ने बिना समय गंवाए, कावड़ में गर्भवती महिला को बैठाकर नाला और पहाड़ी पार कर 3 किलोमीटर का कठिन सफर तय किया।
सफल प्रसव
महिला को वाहन तक पहुंचाने के बाद, उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और मितानिनों (स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) की मदद से रास्ते में ही सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया।
आरक्षक विपिन किशोर खलखो और छोटू दास की तत्परता और सेवा भावना ने सुष्मिता और उसके नवजात शिशु को सुरक्षित जीवन प्रदान किया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

