घटना का विवरण:
आज सुबह स्कूल के दौरान, 5वीं कक्षा का मासूम छात्र, आकाश मांडवी (पिता- सूरजु मांडवी), टॉयलेट करने गया था। तभी भारी बारिश के कारण बाथरूम की छत और दीवार उस पर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने की वजह से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
**पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया:**
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और बारिश के मौसम में सभी से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे टूटे-फूटे मकानों के पास न जाएं, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
**गांव में शोक की लहर:**
इस दुर्घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। आकाश मांडवी के परिवार के साथ गांववाले भी गहरे दुख में हैं। यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि बरसात के मौसम में किस तरह की सावधानियों की जरूरत होती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

