CG : रफ़्तार का कहर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9 गायों को अज्ञात वाहन ने दी दर्दनाक मौत, कुचलकर हुआ फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बिलासपुर जिले के धूमा सिलपहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में 9 गायों की मौत हो गई। यह हादसा औद्योगिक परिक्षेत्र सिलपहरी धूमा बाई पास पर देर रात हुआ, जब अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ये मवेशी जान गंवा बैठे।

हादसे का विवरण:

 सिरगिट्‌टी थाना के टीआई विजय चौधरी के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। अज्ञात वाहन के टक्कर से 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

शिकायत और मुआवजा 

पुलिस के मुताबिक मृत मवेशियों के स्वामित्व को लेकर अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। गौरतलब है कि ऐसे मामलों में मवेशियों की मौत पर मुआवजे का प्रावधान है, लेकिन अब तक किसी ने इसका दावा नहीं किया है।

स्थान और सुरक्षा: 

हादसे का स्थल औद्योगिक क्षेत्र के निकट होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही काफी होती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और पुलिस को क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7