भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , जगदलपुर, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आमागुड़ा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बीती रात एक 21 वर्षीय युवक ने बच्चों के झूले से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस पूरी वारदात को कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना का विवरण
मृतक का नाम अभय बघेल था और वह आमागुड़ा के मागुड़ा चौक का निवासी था। रात को अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद, लगभग 12 बजे वह अपने कमरे से बाहर निकला और घर से 100 मीटर दूर स्थित शहीद स्मारक के पीछे पहुंचा। वहां उसने पहले कुछ मिनट तक सिगरेट पी और फिर पेड़ पर लगे बच्चों के झूले की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विडियो देखे -
पिता को मिली बेटे की लाश
सुबह जब अभय अपने कमरे में नहीं मिला, तो उसके पिता उसे ढूंढने निकले। शहीद स्मारक के पीछे पहुंचकर उन्होंने देखा कि उनका बेटा पेड़ से लटका हुआ था। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की जांच जारी
अभी तक की जांच में पुलिस को यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभय ने आत्महत्या क्यों की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

