CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला ,EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत से नकली होलोग्राम किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। EOW ने आरोपी अनवर ढेबर के पिता के धनेली स्थित खेत से भारी मात्रा में नकली होलोग्राम बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इन होलोग्राम को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही थी।

बड़ी गिरफ्तारी

इस मामले में EOW ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, और दीपक द्वारी शामिल हैं। इनसे पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अमित सिंह गिरफ्तार आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है।

 नकली होलोग्राम का खुलासा

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के लिए नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया था। इस मामले की जांच अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की जा रही थी। हाल ही में ACB ने इस मामले में 10 हजार से अधिक पन्नों का चार्जशीट कोर्ट में पेश किया है, लेकिन नकली होलोग्राम अब तक किसी के हाथ नहीं लगे थे।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

आज एक मुखबिर की सूचना के आधार पर EOW की टीम ने धनेली स्थित खेत में छापा मारा। JCB मशीन से खुदाई करने पर जमीन के नीचे जले हुए होलोग्राम मिले। अफसरों के अनुसार यह खेत रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और अनवर ढेबर के पिता जहीर हाजी अहमद के नाम पर है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शराब घोटाले में ED के छापों के बाद इन होलोग्राम को जलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे पूरी तरह से जल नहीं पाए।

आने वाले खुलासे

EOW की इस बड़ी कार्रवाई से शराब घोटाले के मामले में नए मोड़ आने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी नए सबूत सामने आ सकते हैं, जो घोटाले में शामिल अन्य लोगों का पर्दाफाश कर सकते हैं।यह छत्तीसगढ़ शराब घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, और इस मामले में और भी नई जानकारियों के खुलासे का इंतजार है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7