CG: होटल में बुलाकर युवती से किया रेप, शादी का बनाने लगा दबाव युवती द्वारा मना करने पर उसकी न्यूड वीडियो और फोटो को उसके परिवार वालों के व्हाट्सएप पर भेज दी ,यूपी से आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर: एक सनसनीखेज घटना में, एक युवती ने आरोप लगाया है कि यूपी के रामनरेश गुप्ता नामक व्यक्ति ने उसे रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 

घटना 14 जून 2023 की है जब आरोपी ने पीड़िता को मिलने के बहाने होटल बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद, आरोपी युवती को धमकाते हुए शादी का दबाव बनाने लगा | पीड़िता द्वारा शादी के लिए मना करने पर उसके न्यूड वीडियो और फोटो को उसके परिवार वालों के व्हाट्सएप पर भेज दिया|

पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और बताया कि आरोपी ने शादी का दबाव भी डाला था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/2024 धारा 376 (2) (एन), 509(ख) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक टीम भेजी। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी रामनरेश गुप्ता को पकड़ा और रायपुर लेकर आई। आरोपी को 30 जून 2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

**आरोपी का विवरण:**

- **नाम:** रामनरेश गुप्ता

- **पिता का नाम:** गोविंद प्रसाद गुप्ता

- **उम्र:** 34 साल

- **पता:** ग्राम कुर्वी, थाना कुर्वी, जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7