CG ब्रेकिंग : डबल मर्डर से फैली सनसनी , घर में घुसकर अज्ञात लोगो ने माँ - बेटे को उतारा मौत घाट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर के जगदलपुर में बीती रात हुई एक दर्दनाक घटना में अज्ञात हमलावरों ने एक मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। यह हादसा अनुपमा चौक इलाके में स्थित गुप्ता परिवार के घर पर हुआ। हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया, जिसमें मां और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री गुप्ता (50) अपने बेटों नीलेश गुप्ता (32) और नितेश गुप्ता (29) के साथ अनुपमा चौक में रहती थीं। बुधवार रात को अज्ञात हमलावरों ने घर के पीछे के दरवाजे से घुसकर उन पर हमला किया। इस हमले में गायत्री गुप्ता और नीलेश गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नितेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल नितेश को मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर संभव सुराग जुटाने में लगी हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग डरे हुए हैं। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने और दोषियों को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7